जगदलपुर। लंबे समय से बंद जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर एलायंस एवर ने फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। 29 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर 31 मार्च से फ्लाइट शुरू होगी। बीते लंबे समय से इस सेक्टर पर विमान सेवा की मांग लोग कर रहे थे। इधर जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को एलायंस एयर ने बंद कर दिया है। सोमवार को आखिरी बार दिल्ली के लिए एलायंस एयर के विमान ने जगदलपुर से उड़ान भरी।
हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में में फ्लाइट हैदराबाद-जगदलपुर, जगदलपुर-रायपुर, रायपुर-रीवा, रीवा-रायपुर, रायपुर-जगदलपुर व जगदलपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी। हैदराबाद से एलायंस एयर की फ्लाइट सुबह 7.50 बजे टेकऑफ करेंगी, जो 9.10 बजे जगदलपुर में लैंड होगी। जगदलपुर से 9.35 बजे रायपुर के लिए टेकऑफ करने के बाद विमान 10.30 बजे रायपुर में लैंड होगी। वापसी में रायपुर से दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर विमान 3.20 बजे जगदलपुर और यहां से 3.45 बजे टेकऑफ कर शाम 5.05 बजे हैदराबाद जाएगी।

हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही रायपुर तक जाएगा विमान

हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर एलायंस एयर की विमान सेवा हफ्ते में 3 दिन ही चलेगी। एलायंस एयर इस रूट पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को पलाइट ऑपरेट करेगी, जबकि हफ्ते के सातों दिन इंडिगो की हैदराबाद-जगदलपुर सेक्टर पर विमान सेवा जारी रहेगी। इधर बुधवार, शनिवार व रविवार को पैरामिलिट्री के लिए स्पेशल फ्लाइट लगातार जारी रहेगी और ये फ्लाइट रायपुर-जगदलपुर-हैदरा बाद के बीच ऑपरेट होगी। इसमें इंडिगो की जगदलपुर-रायपुर के बीच ही पैरामिलिट्री की स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट होगी।

Share.
Leave A Reply

हमारे बारे में :-

छत्तीस TV एक ऐसा मंच है, जिसकी शुरुआत सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों को आप तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। डिजिटल और सोशल मीडिया के इस तेज दौर में हम आपको रियल टाइम अपडेट्स के साथ गहराई से विश्लेषित खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर आपको एक ही जगह पर मिले, ताकि आपको कहीं और जाने की आवश्यकता न पड़े। हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी भी है। इसलिए हर खबर में आपकी प्राथमिकता को ध्यान में रखना हमारा कर्तव्य है। जनसरोकार और निष्पक्षता के साथ हम पत्रकारिता का एक नया और भरोसेमंद अध्याय लिखने का प्रयास कर रहे हैं।

Contact Us

© Copyright ChhattisTV 2026 | All Rights Reserved | Made by AanandiTechnosoftLLP

Exit mobile version